Latest:
उधमसिंह नगर

एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक कसे अधीनस्थों के पेंच। बेहतर काम के लिए काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी समेत 22 पुलिस कर्मी सम्मानित

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)।  एसएसपी ऊधम सिंह नगर  ने मासिक अपराधों की समीक्षा,आगामी नव वर्ष के दृष्टिगत दिए आवश्यक दिशा निर्देश व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी रूप से गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश । एसएसपी ने बेहतरीन काम करने पर काशीपुर कोतवाली मनोज रतूड़ी समेत 22 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक कसे अधीनस्थों के पेंच। बेहतर काम के लिए काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी समेत 22 पुलिस कर्मी सम्मानित

शुक्रवार को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ. मंजुनाथ टीसी  द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी की गई। एसएसपी द्वारा अपराध गोष्ठी के दौरान सम्मेलन लेकर सम्मेलन में मौजूद अधिकारियों/ कर्मचारियों की निजी व पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली गई व मौके पर उनका निस्तारण किया।

एसएसपी ने अपराध समीक्षा बैठक कसे अधीनस्थों के पेंच। बेहतर काम के लिए काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी समेत 22 पुलिस कर्मी सम्मानित

एसएसपी द्वारा सभी थानाध्यक्षों को अपने- अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त बड़ाए जाने हेतु निर्देशित किया गया व आगामी नव वर्ष के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त कप्तान द्वारा नशा तस्करों के प्रति कड़ी कार्यवाही, आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों की लगातार चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।     एसएसपी ने अच्छा कार्य करने वाले 22 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।