करो योग,रहो निरोग।रुद्रपुर में गायत्री परिवार का योग शिविर प्रारंभ

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में उधम सिंह नगर के रुद्रपुर शहर में अनेक जगह योग शिविर का शुभारंभ रविवार को हो गया। यह शिविर 4 जनवरी तक चलेगा। शिविर के प्रथम दिन ही योग के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रात: साढ़े पांच से सुबह 7 बजे तक योगाभ्यास किया गया जबकि सुबह 10 बजे से 11 बजे तक योग शिक्षकों की ओर से किड्स पैराडाइज स्कूल कटोल में छात्र – छात्राओं को योग के गुर सिखाए गए। इस दौरान प्रशिक्षकों ने व्यक्तित्व के विकास के संबंधित जानकारी भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को दी। इसके पश्चात गायत्री शक्तिपीठ में नि:शुल्क योग चिकित्सा परामर्श तथा शाम में युवाओं के लिए विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योग स्नातक साक्षी शिवा मंदोलीकर ( म. ऐ. योग), तनुजा मेहरा (म. ऐसी. योग) एवं मुस्कान जैन (बी. ऐसी. योग) ने योग पर प्रकाश डाला। शिविर में मुख्य गण आदरणीय श्री अशोक छाबड़ा जी, श्री अनुज कुमार अग्रवाल जी एवं श्री यशवंत जी आदि उपस्थित रहे।
