रुद्रपुर में व्यापारी नेता से लूटा का पर्दाफाश,दो गिरफ्तार।शातिराना अंदाज में घटना को दिया था अंजाम।चार लोगों का गैंग,लूट का भी नयाब तरीका

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में पिछले दिनों व्यापारी नेता से हुई नगदी लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। घटना को दिन दहाड़े चार लुटेरों ने मिलकर अंजाम दिया था।अभी तो आरोपी फरार है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपया का ईनाम देने की घोषणा की है।
एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके ने सीओं सिटी कार्यलय में लूट की घटना का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को व्यापारी नेता राजकुमार खनिजों ने तहरीर सौप कर बताया था कि वह सब्जी मंडी से निकलकर हाईवे की तरफ जा रहा था,तभी सार्वजनिक सुलभ शौचालय के पास एक साइकिल सवार ने उसे टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया,इस दौरान तीन और लोग आए, दो ने साईकिल सवार से झगड़ा शुरू किया,तो एक ने उसे उठाने की कोशिश की।इसी दौरान उक्त लोगों ने उसकी जेंव से 35 हजार रुपए उडा लिए। व्यापारी नेता की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच की ,तो सीसीटीवी के माध्यम से पूरा सच समाने आ गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अफजाल पुत्र हनीफ निवासी आजादनगर थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी,आकिल पुत्र लईक निवासी अगवानपुर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से लूटी गई 15 हजार की नगदी व साइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए उक्त आरोपियों का चार लोगों का गैंग है, जिसमें अमन,आफताब पुत्रगण अफजाल निवासी बनभूलपुरा हल्द्वानी भी शामिल हैं। चारों मिलकर पहलेव किसके पास पैसा या अन्य समान है,इसकी रैकी करते हैं,फिर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना को इसी तरह अंजाम देते हैं।
उन्होंने खुलासे पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, एएसपी निहारिका तोमर,कोतवाल धीरज कुमार, एसएसआई कमाल हसन,केसी आर्य उनकी टीम को बधाई दी।
