रुद्रपुर में कुछ इस तरह बनेगा वेंडिंग जोन। हजारों गरीब फड ठेली व्यवसायियों को मिलेगा फायदा। युद्ध स्तर पर चल रहा काम,डीएम-नगर आयुक्त की हो रही तारीफ

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर में फड-ठेली लगाकर अपना जीवन यापन करने वाले गरीबों के लिए डीएम उदयराज सिंह के निर्देश पर नगर निगम ऐतिहासिक काम करने जा रहा। जिसके तहत वेंडिंग जोन बनाकर फड ठेली व्यवसायियों को स्थाई दुकानें आंवटित की जायेगी। नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल की देखरेख में वेंडिंग जोन बनाने का काम युद्धस्तर पर चालू हो गया।


रुद्रपुर में ऐसी बनेगा वेंडिंग
नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल के मुताबिक रुद्रपुर सड़कों के फुटपाथ से हटाए गए फड-ठेली व्यवसायीं लंबे समय से वेंडिंग जोन बनाने की मांग कर रहे थे। सड़कों की फुटपाथों पर फड ठेली लगने से यातायात व्यवस्था भी बिगड़ रही थी। डीएम उदय राज सिंह के निर्देश पर इसको लेकर वेंडिंग जोन बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के समाने बिजली विभाग और सिंचाई विभाग के बीच में खाली पडी भूमि पर वेंडिंग जोन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। डीएम उदयराज सिंह इसका स्थलीय निरीक्षण भी कर चुके हैं। वेंडिंग जोन बनाने के लिए लखनऊ की ऐंजिंस का सहयोग लिया जा रहा है। यह पर करीब चार सौ फड ठेली लगाने वाले लोगों को दुकानें आंवटित होगी है। दुकानों का नक्शा भी आ गया है।दुकानें 10 वाई 06 फिट की होगी। डीएम उदय राज सिंह मार्च तक वेंडिंग जोन का काम पूरा होने का बात कह चुके हैं।

मुख्य द्वार पर ऐसी होगी दुकानें
इसके अलावा किच्छा बाईपास रोड पर जेसीस स्कूल के पीछे कल्याणी नदी के किनारे,और गल्ला मंडी में मंदिर के पीछे खाली सरकारी जमीन पर भी वेंडिंग जोन बनाया जायेगा।
शहर में कई अन्य स्थानों पर भी वेंडिंग जोन चिन्हित है।
शहर में वेंडिंग जोन बनाने से गरीब फड ठेली व्यवसायियों को बार बार उड़ने का भय खत्म हो जायेगा,तो शहर की सड़कों के फुटपाथ खाली रहेंगे, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
शहर के लिए प्रशासन का यह ऐतिहासिक काम बताया जा रहा है।
आम जनता इसके लिए डीएम और नगर आयुक्त की जमकर तारीफ कर रही है।
