हल्द्वानी नगर निगम का अवर अभियंता 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार। फर्म के ठेकेदार को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के नाम पर मांगी थी रिश्वत।आपसे मांगी जा रही रिश्वत,1064 या 9456592300 पर करें शिकायत

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। ठेकेदार को अनापत्ति पत्र देने के नाम पर रिश्वत मांग रहे हल्द्वानी नगर निगम के अवसर अभियंता को विजिलेंस ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विजिलेंस के इंस्पेक्टर मनोहर सिंह दसौनी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के हल्द्वानी स्थित कार्यालय में आकर शिकायत अकित करायी गयी कि उनकी कम्पनी द्वारा हल्द्वानी शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य किया गया तथा इनके रखरखाव का कार्य भी उनके द्वारा किया जाता है। ई०ई०मी०एन० कम्पनी के द्वारा रखरखाव का भुगतान, नगर निगम से कार्य के संतोषजनक होने का पत्र मिलने पर होता है, जिसे बनाने के के लिये नगर निगम, हल्द्वानी के अवर अभियन्ता खष्टी वल्लम उपाध्याय द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।
उक्त शिकायत सतर्कता अधिष्ठान मैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैष टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 08-02-2024 को नगर निगम, हल्द्वानी में नियुक्त अवर अभियन्ता खष्टी बल्लम उपाध्याय को शिकायतकर्ता से 25.000/- (पच्चीस हजार) की रिश्वत लेते हुये नगर निगम कार्यालय हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
निदेशक सतर्कता डॉ०वी०मुरुमेगन द्वारा ट्रैष टीम को नगद पुरुष्कार मे पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।
“सतर्कता अधिष्ठान के टोन फी हेल्पलाईन नं0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं० 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान मेंअपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
टीम में सीओं अनिल मनराल, एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल,निरीक्षक ललित पांडेय, मनोहर सिंह दसौनी शामिल थे।

