भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चैप्टर के तहत वनयात्रा कार्यक्रम आयोजित। गदरपुर के दो स्कूलों में अंचल के संच कार्यक्रम आयोजित
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। उत्तराखंड संभाग की भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चैप्टर द्वारा ऊधम सिंह नगर अंचल के संच गदरपुर में वनयात्रा आयजित किया गया ।

भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चैप्टर के द्वारा संच गदरपुर के दो विद्यालय ग्राम में जाना हुआ जिसमे सर्वप्रथम मोहनपुर ग्राम में पहुंचे जहा ग्राम वासियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके उपरांत सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का शुभारंभ किया गया । उसके उपरांत बच्चों और अभिभावकों से वार्ता करने के पश्चात अगले ग्राम नवाबगंज में पहुंचे । जहा ग्राम वासियों के द्वारा फूल माला , तिलक लगाकर स्वागत किया गया । और आचार्य द्वारा कहानी , खेल, गीत के माध्यम से विद्यालय की गतिविधियां संचालित हुई ।इस उपलक्ष्य में विजय भूषण गर्ग जी चैप्टर अध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल चैप्टर महामंत्री , सी ए हरनाम चौधरी , मा स्नेहपाल, वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हरीश बजाज संभाग अध्यक्ष, शैली बंसल जी संभाग उपाध्यक्ष , अरविंद जी प्रभाग ग्राम स्वराज योजना प्रमुख पी 5, बच्चो के अभिभावक, ग्राम प्रमुख नवाबगंज रंजीत कोर जी ,सुमित्रा देवी जी , ग्राम प्रमुख मोहनपुर ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे

