ऊधमसिंहनगर में विजिलेंस की रिश्वतखोरों पर रेड।प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक गिरफ्तार।खामियों की रिपोर्ट दबाने के नाम पर मांगे थी रिश्वत
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका) । विजिलेंस की टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए प्रधानाचार्य और सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस की हल्द्वानी टीम ने ये कार्रवाई की है। डिप्टी एसपी विजिलेंस कुमाऊं ने अनिल सिंह मनराल बताया कि शिकायतकर्ता ने सीआरसी काशीपुर ब्ल प्राईमरी पाठशाला वामखेडा काशीपुर में स्थित है। वहां पर प्रधानायापक दिनेश शर्मा और सहायक अध्याप काशीपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलो में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल में मेंटेन की जाने व पकड़ी गई कमियों को उच्च स्तर पर ना भेजने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था । प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने के बाद एस तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। जिसके वाद विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को प्रधानायापक दिनेश शर्मा क से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके अलावा सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को करने के साक्ष्य होंने के आधार पर स्कूल से ही गिरफ्तार किया है
।

