लोकसभा चुनाव,एक्शन में डीएम उदयराज सिंह। सीडीओ मनीष कुमार के साथ किया मतदान केन्द्र का निरीक्षण।मतदेय स्थल के रैंप का ढलान कम करने के निर्देश
नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर(खबर धमाका)। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ऊधमसिंहनगर के उदयपुर पूरी तरह एक्शन में आ गए है। बुधवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने जनता इण्टर कॉलेज पहुॅचकर मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र पर विद्युत, पेयजल, रैम्प, शौचालय आदि न्यूनतम आधारभूत सुविधाओं जायजा लिया। उन्होंने पेयजल, शौचालय विद्युत व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा चार मतदेय स्थलों में से एक मतदेय स्थल पर रैम्प का ढलान ज्यादा होने पर उसका ढलान कम करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्रों की बीएलओ तथा सूपरवाईजर से विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए बूथ स्तर पर व्हाट्सअप ग्रुप संक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिये।

रुद्रपुर के जनता इंटर कालेज में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम उदयराज सिंह
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सुपरवाईजर दिनेश चन्द्र, बीएलओ इशरत जहॉ, आयशा अब्बासी, रंजीता अरोरा आदि उपस्थित रहे।
————————————————-

