उधमसिंह नगर

1.20 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। एएनटीएफ-दिनेशपुर की संयुक्त कार्यवाही में मिली सफलता

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर (एसएनबी) । एएनटीएफ टीम व दिनेशपुर पुलिस ने सयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान लाखों की अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी निहारिका तोमर के मुताविक लोकसभा चुनाव के दृष्टीगत एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सम्पूर्ण जनपद में चैकिंग अभियान चलया जा रहा। इस के तहत वीती रात्री प्रभारी एएनटीएफ व थानाध्यक्ष दिनेशपुर के नेतृत्व में जाफरपुर रोड पर अग्रेजी शराव के ठेके के पास से अमरजीत सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह, जुझार सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासीगण वार्ड नं. 3

दिनेशपुर थाना दिनेशपुर को 01 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम मय मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त वरामदा अफीम वदायू के रहने वाले प्रेम उर्फ वंटी’ से खरीदना वताया गया है