अतिक्रमणकारी बेखौफ,अभी-भी घोट रहे कल्याणी का गला।जगतपुरा क्षेत्र में कल्याणी नदी के किनारे कई जगह हो रहे निर्माण।डीएम उदयराज सिंह कर रहे नदी को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर(खबर धमाका)। महानगर की कल्याणी नदी को अतिक्रमण कर नाला बना चुके अतिक्रमणकारी अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जगतपुरा क्षेत्र में कई जगहों पर नदीके किनारे पिलर लगाकर निर्माण हो रहा है।यह हाल तब है,जब जिलाधिकारी उदयराज सिंह खुद नदी को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद में जुटे हैं।

मंगलवार को दोपहर के समय में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कल्याणी नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने नदी में अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर तीन दिन में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।इधर दोपहर बाद हमने निरीक्षण किया तो बड़ी हैरान करने वाली तस्वीर समाने आई जगतपुरा में तीन जगहों पर नदी के किनारे निर्माण होता नजर आया। बेखौफ लोग पिलर लगाकर निर्माण कर रहे रहे हैं।
जगतपुरा से लेकर भूत बंगला और रम्पुरा तक नदी में सैकड़ों जगहों पर लोगों ने नदी के अंदर तक पिलर खड़े करके भवन बना रखे हैं,जो शहर में तबाही लाने का काम करते हैं,2021 की वह काली रात लोग आज भी नहीं भूले हैं,जब कुछ घंटों की बारिश में पूरे शहर में बाढ आ गई थी, सैकड़ों जानवरों की मौत हुई थी,तो अरबों रुपए का नुक्सान हुआ था, बाद जो कारण समाने आया वह कल्याणी नंदी में अतिक्रमण माना गया था, क्योंकि नदी का गला घुटने से पानी की निकासी न होने से पूरे शहर में जलभराव हुआ था, इसके बाद भी लोगों ने कोई सबक नहीं लिया।

