Latest:
उत्तराखंड

रुद्रपुर में कबूतरबाजी का शिकार हुआ युवक इंग्लैंड भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी एसपी सिटी से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)‌। ऊधमसिंहनगर के गली मोहल्लों में खुले कबूतरबाजों ने एक और गरीब को अपना शिकार बना लिया है। युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर पांच लाख रुपए की ठग लिए। कबूतर बाज युवक को न इंग्लैंड भेज रहे और न ही उसका पैसा लौटा रहे। एसपी सिटी से शिकायत के बाद अभी तक कबूतरबाज के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुई है।

दिनेशपुर निवासी पुन्नू मंडल ने मंगलवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मुलाकात की। उसने बताया कि उसके पड़ोसी ने तीन जनवरी 2023 को आवास विकास रुद्रपुर में खुले  सेंटर में एक व्सेयक्ति से मिलवाया था,उसे बताया गया कि वह युवकों को विदेश में भेजकर अच्छी नौकरी दिलवा देंगे। जिसपर पुन्नू मंडल ने अपने पुत्र रोहित मंडल को विदेश भेजने की बात कही। पुन्नू मंडल के मुताबिक सेंटर के संचालकों ने कहा कि 11 लाख रुपए खर्च होंगे। जिसपर उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर अलग-अलग किस्तों में करीब पांच लाख रुपए सेंटर संचालकों को दे दिए। आरोप है कि एक साल बीतने के बाद भी उसके पुत्र को विदेश नहीं भेजा गया। उसने जब पैसे मांगे तो पहले टाल मटोल करते रहे, फिर उसके साथ गाली-गलौच और धमकी दी गई।इस मामले में पीड़ित ने 18 जून को एसपी सिटी को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुन्नू मंडल की मानें तो सेंटर संचालक अन्य कई युवाओं से ठगी भी कर चुके हैं।

इधर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पीड़ित से सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। एसएसपी ने पीड़ित को भरोसा दिया कि साक्ष्य होने पर कबूतरबाजो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।