हे भगवान!पहले सरे-आम पीटा,फिर बोला गोली मार दूंगा। ट्रांजिट कैंप में आरोपी की आडियो वायरल।बोला चार पिस्टल मंगा रखी है। पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी नहीं की कार्रवाई।सुनें पीड़ित पिता पुत्र की जुवानी

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में कानून व्यवस्था तोड़ रहे अपराधियों पर पुलिस की मेहरबानी लोगों के लिए भारी पड़ रही है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की की वीडियो वायरल होने के बाद अब ट्रांजिट कैंप थाने की बड़ी लापरवाही समाने आई। युवक पर एक सप्ताह में दो बार हमला करने वाल फोन सीधे गोली मारने की धमकी दे रहा है।बोल रहा कि उसने चार पिस्टल मंगा रखी है, छोड़ूंगा नहीं। पीड़ित के पिता की मानें तो उन्होंने आरोपी की फोन पर धमकी की आडियो थानाध्यक्ष को सौंप दी है, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
पीड़ित युवक व उसके पिता की जुबानी
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के साक्षी पुरम निवासी राहुल गंगवार की मानें तो वह 10 जून की शाम सामान खरीदने ट्रांजिट कैंप बाजार आया था,तक एक युवक ने अपने दो साथियों के घेरकर उसपर हमला बोल दिया, उसके साथ जमकर मारपीट हुई, बाद हमलावर फरार हो गए, उसने थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है,वह चक्कर लगाता रहा,इसी बीच 16 जून को फिर उसी आरोपी ने उसे ट्रांजिट कैंप बाजार में अपने आधा दर्जन साथियों के साथ घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उसका सर फट गया,उसकी आंख में भी काफी चोट आई, हमलावर उसे मरा समझकर भाग गए, सूचना पर उसके परिजन उसे उठाकर ट्रांजिट कैंप थाने ले गए, जहां से उसे अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया गया,इस मामले में फिर पुलिस को तहरीर सौंपी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर टालमटोल करती रही।वहीं आरोपी उसे धमकी देते रहे, पीड़ित के पिता राम चंदर गंगवार के मुताबिक राहुल के मित्र आदेश शर्मा ने एक दिन आरोपी से फोन किया तो आरोपी ने फोन पर ही राहुल को गोली मारने की धमकी दे डाली। आरोपी साफ कह रहा कि उसने चार पिस्टल मंगा रखी है, राहुल को जिंदा नहीं छोडेगा। पीड़ित के पिता के मुताबिक थानाध्यक्ष को आडियो रिकार्डिंग सौंप दी गई है। इसके बाद भी अभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।
