उधमसिंह नगर

रम्पुरा चौकी पुलिस ने04.88 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। अवैध मादक पदार्थो के तस्करो के विरुध उधम सिंह नगर पुलिस की लागातार कार्यवाही जारी 04.88 ग्राम अवैध स्मैक/हिरोईन के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रम्पुरा चौकी इंचार्ज एस आई प्रदीप कोली के मुताबिक पुलिस अधीक्षक(नगर),क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम,आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दिशा निर्देशो का पालन कराने हेतू कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में देर शाम पुलिस टीम द्वारा दौराने गश्त निर्माणाधीन नई मण्डी रोड सेल टेक्स के पास रामपुर रोड रुद्रपुर में पुलिस टीम द्वारा पकड लिया । पकडे गए व्यक्ति के कब्जे से 04.88 ग्राम अवैध स्मैंक/हिरोईन बरामद की गई । जिसे हस्वकायदा 20.15 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

*राजू सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गुरुद्वारा वाली गली वार्ड नंबर 2 , लालपुर किच्छा उधम सिंह नगर उम्र-25 वर्ष*

*बरामदा माल का विवरण*

04.88 ग्राम अवैध स्मैंक/हिरोईन

*पुलिस टीम*

*उ0नि0 प्रदीप कोहली चौकी प्रभारी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर उधम सिंह नगर*

*अपर उ0नि0 नवीन जोशी चौकी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर उधम सिंह नगर ,का0 गणेश धनिक चौकी रम्पुरा रुद्रपुर*