Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर कोतवाली पुलिस का कच्ची शराब बनाने वालों पर शिकंजा,दो तस्कर गिरफ्तार।रम्पुरा और बगवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में चलाया गया अभियान।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कोतवाली पुलिस ने कच्ची शराब बनाने में लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ सिटी विभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान रामपुर रोड पर एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम प्रेम शंकर पुत्र हरिओम, निवासी वार्ड 22, केदारणी चौक रम्पुरा थाना रुद्रपुर बताया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक नरेश चंद्र पंत,

हेड कांस्टेबल राजकुमार

कांस्टेबल महेंद्र कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। उधर बगवाड़ा पुलिस ने भी चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त कच्ची शराब की तस्करी को लेकर जा रहा। पूछताछ में उसने अपना नाम सुखदेव सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी बगवाड़ा रुद्रपुर बताया। उसके खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में एसआई निर्मल सिंह लटवाल,

कांस्टेबल ललित मोहन,नवीन गिरी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।