उधमसिंह नगर

जन्माष्टमी के पर्व पर प्राचीन अटरिया मंदिर रुद्रपुर में होगा भव्य कार्यक्रम।मटकी फोड़ प्रतियोगिता और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कार्यक्रम होंगे आयोजित 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। देश-भर में आज धूमधाम से मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर रुद्रपुर के प्राचीन अटरिया माता मंदिर पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा, इसके मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।

मंदिर कमेटी के सचिव अरविंद शर्मा के मुताबिक कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ शांम पांच बजे से होकर समापन रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद होगा। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की आकृषक झांकियां सजाई जायेगी, साथ ही मटकी फोड़ प्रतियोगिता और भगवान श्रीकृष्ण कृष्ण से जुड़े तमाम कार्यक्रम कलाकारों के माध्यम से आयोजित होंगे।

मंदिर कमेटी की तरफ से सभी भक्तों को कार्यक्रम में शिरकत करने का आहवान किया गया है।