उधमसिंह नगर

जीएसटी विभाग पर व्यापारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगा किया प्रदर्शन।उत्पीड़न बंद न होने  पर दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। राज्य कर विभाग के प्रवर्तन विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आज रुद्रपुर व्यापार मंडल ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया व कार्यालय का घेराव किया घेराव किया साथ ही चेतावनी दी की शीघ्र ही व्यापारियों का उत्पीड़न समाप्त न किया गया तो व्यापारी विभाग के खिलाफ लाम बंद होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।

https://www.facebook.com/share/v/1E41XLHoen/

https://www.facebook.com/share/v/1KVVCx2d9A/

https://www.facebook.com/share/v/14WFKyS5sPf/

https://www.facebook.com/share/p/17YwQadb67/

https://www.facebook.com/share/v/1G2H8uGAE1/

ऊपर दिए लिंक में देखिए आज की बड़ी खबरें 

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगवाई में आज रुद्रपुर के अनेको व्यापारियों ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया व अधिकारियों का घेराव किया साथ ही कहा कि राज्य कर विभाग की चौकिया पर तैनात अधिकारी व्यापारियों का जानबूझकर उत्पीड़न कर रहे हैं, कागज़ जांच के नाम पर गाड़ियों को कई-कई घंटे खड़ा रख रहे हैं व अनैतिक रूप से दबाव बनाकर विभाग में कोष पेनल्टी जमा करने के लिए व्यापारियों पर दबाव बना रहे हैं जिसके विरोध में आज व्यापारियों ने जबरदस्त नारेबाजी, हंगामा करते हुए व घेराव किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य कर विभाग की चौकिया में व्यापारियों को उत्पन्न किया जा रहा है, व्यापारियों के कागज सही होने के बावजूद भी व्यापारियों को चोर व गलत साबित किया जा रहा है जिससे व्यापारियों का न केवल मानसिक उत्पन्न किया जा रहा है बल्कि अनैतिक रूप दबाव बनाकर विभाग के कोष में धन जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

जुनेजा ने यह भी कहा कि एक बार ने अनेकों बार अधिकारियों से वार्ता होने के बावजूद भी राज्य कर के अधिकारी जानबूझकर हिटलर बनकर व्यापारियों को उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन नहीं करेगा तो विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

मौके पर पहुंचे राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त शिवेंद्र प्रताप सिंह वी सहायक आयुक्त जीशान मलिक ने व्यापारियों को समझा बूझकर उठाया वह आश्वासन दिया कि भविष्य में विभाग सुधार करेगा और शीघ्र व्यापारियों के साथ एक बैठक की जाएगी जिसमें व्यापारियों से राय मशवरा किया जाएगा

इस अवसर पर जिला महामंत्री सरदार हंसपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरदार सुमुख सिंह विर्क, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गाबा, पूर्व महामंत्री हरीश अरोड़ा, पवन गाबा,शिवेन सेठी, पारस अरोड़ा, सागर छाबड़ा, राजेश कामरा, राजकुमार सीकरी, गौरव गांधी, मयंक अरोड़ा, जतिन नागपाल, विजय फुटेला,सोनू खुराना, मनजीत सिंह,पंकज सुखीजा, चेतन खनिजो, पंकज बत्रा,बल्लू घीक, जिमी बांगा, जिमी ठुकराल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे।