इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी गेंहू क्रय केंद्र खोलेगी सरकार।एडीएम ने सम्बंधित विभागों के साथ बैठक कर दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश

रुद्रपुर(खबर धमाका)-। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला सभागार में सम्भागीय विपणन अधिकारी, कुमायूं सम्भाग, हल्द्वानी, मुख्य कृषि अधिकारी एवं अन्य संबंधितों व जनपद के किसानों के साथ बैठक की गयी। उन्होने कहा कि मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मण्डी से 08 किलोमीटर दूर क्रय केन्द्रों को ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाने की व्यवस्था सुनिश्चत की जा रही है। उन्होने मा० गुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों से अवगत कराते हुए जनपद की मण्डियों में 01 अप्रैल को स्थापित किये गये 108 केन्द्रों में से खाद्य विभाग के 18 केन्द्रों को छोड़कर शेष 90 केन्द्र में से जो केन्द्र मण्डी से 08 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित हैं, को 48 घण्टे में उक्त केन्द्रों को ग्रामों में स्थापित किये जाने की व्यवस्था की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सचिव द्वारा जारी सगय सारिणी के क्रम में गेहूं खरीद सत्र 2026-27 के अंतर्गत जनपद में 108 गेहूं क्रय केन्द्र प्रस्तावित किये गये थे। विगत तीन वर्षों से गेहूं खरीद न होने एवं कृषकों को सगर्थन मूल्य प्राप्त हो सके, के दृष्टिगत उक्त क्रय केन्द्रों को खाद्य विभाग द्वारा ग्रामों के स्थान पर गण्डी परिसर में खोलने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जो अनुमोदन उपरांत जनपद की मण्डियों में 01 अप्रैल को स्थापित किये गये थे। उन्होेने बताया कि मा० मुख्यमंत्री से कतिपय कृषकों द्वारा मिलकर उक्त मण्डी परिसर में स्थापित क्रय केन्द्रों को ग्रामों में खोलने का अनुरोध किया गया, जिसके अनुक्रम में मा० मुख्यमंत्री द्वारा कृषकों के अनुरोध पर उक्त क्रय केन्द्र ग्रामों में खोलने हेतु निर्देश दिये गये थे।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वीके यादव सहित किसान व अधिकारी मौजूद थे।
———————————————
