*भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के जन्मदिन पर कुष्ठ आश्रम में किए फल वितरण* *नेत्रपाल मौर्य के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मनाया सेवा एवं मानवता का पर्व*
रुद्रपुर(खबर धमाका)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री अमरपाल मौर्य जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री नेत्रपाल मौर्य जी के नेतृत्व में रुद्रपुर स्थित मानव पुत्र सेवा आश्रम (कुष्ठ आश्रम) में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आश्रम के निवासियों को फल वितरित किए तथा उनके साथ समय बिताकर कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश दिया गया, साथ ही वृक्षारोपण किया गया..
प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य जी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ खड़े होने का संकल्प है। उन्होंने श्री अमरपाल मौर्य जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रदेश संयोजक योगेश वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा
की रीति नीति को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प ले, और 2027 मे प्रदेश मे भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प ले.
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक योगेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एस.पी. यादव, जिला मंत्री सुमित प्रजापति, मंडल अध्यक्ष कमल पाल, राकेश लोधी, विशाल सिंह, प्रदीप मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा और समर्पण के साथ मनाया जन्मदिन, मानवता का दिया संदेश।

