Latest:
उधमसिंह नगर

आबकारी विभाग की छापेमारी, अवैध कच्ची शराब की 07 भट्टियां नष्ट 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर के निर्देशन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम में बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत मसीत, कुईखेङी व जनता फार्म में दबिश दी गयी , जिसमें क्षेत्र 4 बाजपुर, क्षेत्र 1 रुद्रपुर, क्षेत्र 3 काशीपुर व जनपदीय प्रवर्तन दल द्वारा संयुक्त दबिश दी गई! दबिश के दौरान चल रही 07 भट्टियों को नष्ट किया गया तथा 25000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं आसपास तलाशी के दौरान 310 लीटर कच्ची शराब बरामद कर सभी मामलों में अभियोग दर्ज किए गए, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।