Latest:
उधमसिंह नगर

*ट्रांजिट कैंप पुलिस ने 01 मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार।* *मोबाइल चोर से चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद।*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर दस चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प धर्मवीर सोंलकी के नेतृत्व में आपरेशन प्रहार के तहत उ0नि0 मनोज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन वस्तु, रोकथामा अवैध मादक प्रदार्थ व रोकथाम जुर्म जरायम के तहत चोरी किये गये 10 मोबाईल के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

जानकारी के मुताबिक महेन्द्र पाल सिंह पुत्र जमुना प्रसाद निवासी राजा कालोनी कोतवाली ट्रांजिट कैम्प जनपद उधमसिंहनगर के द्वारा कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पर उपस्थित आकर तहरीर दी की -23/09/26 को प्रातः शौचालय गया था , तो वापस आकर देखा तो प्रार्थी के कमरे मे रखा मोबाईल फोन विवो टी -2 एक्स नही मिला उक्त मोबाईल फोन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया हैं। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मु0अ0सं0-303/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मनोज कुमार को सुपुर्द की गयी उ0नि0 मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर कर अभियुक्त की तलाश हेतु रवाना होकर मुखबिर की सूचना के आधार पर सिडकुल जानने वाले रोड पैट्रोल पम्प के आगे रोड के नीचे खोके के पास खड़ा है।एक व्यक्ति जो पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था जिसे तेजी से पकड़कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पता सूरज पुत्र ननकी निवासी- ग्राम मुबारकपुर, थाना- केमरी, जिला- रामपुर, उम्र- 19 वर्ष बताया तलाशी लेने पर उसके जेब एक मोबाईल फोन विवो टी -2 एक्स बरामद हुआ जिससे पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि मे मोबाईल चोरी कर लेता हुं मुझे माफ कर दो अभियुक्त को उसके किये जुर्म धारा- 305(ए), 317(2) बी.एन.एस. से अवगत कराकर गिरफ्तार किया गया तथा उसके हाथ में पकड़ा सफेद रंग का थैले को खोलकर देखा तो थैले के अन्दर विभिन्न कम्पनी के 09 अदद मोबाईल फोन बरामद हुए। बरामदा मोबाईल को अन्तर्गत धारा- 35/106 बी.एन.एस.एस. में कब्जे पुलिस लिया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सूरज पुत्र ननकी निवासी- ग्राम मुबारकपुर, थाना- केमरी, जिला- रामपुर, उम्र- 19 वर्ष

पुलिस टीम

1. निरीक्षक धर्मवारी सोलंकी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैम्प

2. व0उ0नि0 मुकेश मिश्रा

3. उ0नि0 मनोज कुमार

4. कानि0 जगमोहन गौड़

5. कानि0 नन्दन राम