Latest:
उधमसिंह नगर

*पुलिस ने पॉस्को का वांछित अभियुक्त के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया* *घटना माह मई की, गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने कोर्ट से कुर्की नोटिस चस्पा की अनुमति मिलने पर कार्रवाई की*

रुद्रपुर(खबर ‌धमाका)। कोतवाली पुलिस ने पॉस्को का वांछित अभियुक्त के खिलाफ उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में अभियुक्त की गिरफ्तारी या कोर्ट में समर्पण नहीं करने पर घर की कुर्की की कार्रवाई होगी। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र आदर्श कालोनी निवासी मलकीत सिंह पुत्र गुरु सेवक के खिलाफ धारा 137(2), 64 बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट में थाना रुद्रपुर में मामला पंजीकृत हैं। पुलिस ने मामला पंजीकृत होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की। विवेचना महिला एसआई कर रही। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई को आवेदन किया। कोर्ट से कुर्की नोटिस चस्पा करने की अनुमति मिलने के बाद विवेचक ने पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पर पहुंच धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्की नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने चेतावनी दी कि अभियुक्त मलकीत सिंह जल्द से जल्द पुलिस या न्यायालय में समर्पण नहीं किया तो धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई न्यायालय के आदेश से अमल में लाई जाएगी। विवेचना अधिकारी के मुताबिक अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार है।