Latest:
उधमसिंह नगर

कांग्रेस ने संयुक्त मोर्चा के साथ विरोध मार्च निकाला की ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने कुछ मांग

रुद्रपुर(खबर धमाका)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ऊधम सिंह नगर की ओर से जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध मार्च निकाला गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित मार्च में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रातः गल्ला मंडी में एकत्र हुए। यहां से विरोध मार्च गल्ला मंडी रोड, भगत सिंह चौक और मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्य मार्ग पर ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

मार्च के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जिला प्रशासन के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई सहित चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए गए।

 

इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और संविधान की रक्षा के मुद्दे को लेकर जनता के बीच अपनी बात रख रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत और उसके अधिकारों की रक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि चुनाव व्यवस्था पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की बुनियाद है। चुनाव से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज और उसके मताधिकार का सम्मान होना चाहिए। इसी उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यह विरोध मार्च आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा से जुड़े मुद्दों को लगातार जनता के बीच उठाते रहेंगे।

 

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह लाडी ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है। चुनावी व्यवस्था से जुड़े सवालों का समाधान संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। कांग्रेस ने इसी मांग को लेकर आज अपना विरोध दर्ज कराया है।

मार्च में कांग्रेस के जिला एवं महानगर पदाधिकारियों के साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित विभिन्न फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक शामिल रहे।

 

विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष ममता रानी, काशीपुर महानगर अध्यक्ष अलका पाल, ब्लॉक अध्यक्ष पवन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, ब्लॉक अध्यक्ष नासिर, यूथ कांग्रेस सचिव परिमल राय, नव तेजपाल सिंह, सुमित्र भुल्लर, डॉ अजय सिंह, देवेंद्र शाही, योगेश चौहान, संदीप चीमा, सुभाष बेहड़, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ममता हालदार, गणेश उपाध्याय, नारायण हालदार,आशुतोष राय, एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष अनंत बिश्नोई, उमा सरकार, ज्योति टम्टा, गुड़िया अधिकारी, कुंदन टम्टा, सुमन गंगवार, नजमा बेगम, महेंद्र बेदी, सुभाष चंद्र, सुंदरलाल पाल, जीवन चंद भगत, भीम ठुकराल, विजय हरि, भूपेंद्र कुमार, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, उत्तम आचार्य ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति फार्म, मोहन खेड़ा, विष्णु तरफदार, सुकुमार चक्रवर्ती, सोमल सिंह, सज्जन नेताजी, मोहन भारद्धाज पूर्व पार्षद, डॉ शहीद राजा, सुमेंद्र यादव, पवन दुआ, सद्दाम पाशा, अरबाज पाशा, अमन, इरफान अली, लकी, संजीव नदी, भूपेश कुमार, परमजीत सिंह, देवेंद्र बिष्ट, पदम राणा, उमर अली, अशफाक अंसारी पार्षद, इंद्रजीत सिंह पार्षद, राजू गुप्ता, संजय ठुकराल, श्यामल मंडल, गुल मोहम्मद, अक्षय कुमार, हरपाल सिंह विर्क, अजीत सिंह विर्क, कुलबीर सिंह विर्क, सुकुमार मिर्धा, चौधरी ओमपाल सिंह, हरभजन सिंह, सुखवंत सिंह विर्क, 

समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मातींन सिद्दीकी ,अरविंद यादव, ओसियान यादव ,राम सिंह सागर ,मज़हर रिजवी, इकराम मिकरनी, अरसद्द अयूब, उमैर ,अनस सिद्दीकी, मुनीर अंसारी ,सरताज अंसारी, आकिब ,ज़ाबेद, नारायण सिंह बिष्ट, हरभजन सिंह विर्क, मोनिका ढाली, जोरावर सिंह भुल्लर, अमन सिंह अरोड़ा,गुरविंदर विर्क,राजवीर सिंह विर्क, सुकुमार चक्रवर्ती, फरीद अहमद मंसूरी, आबिद हुसैन, कमल सैनी, रूप किशोर, नारायण व्यापारी, हरिपद, अतुल शील, भक्तों दास, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, अंकित श्रीवास्तव, करण सिंह, कैलाश चंद, फूल सिंह, कमल वीर, जसपाल, राजेश तनेजा, राकेश कोली, सुनील जड़वानी, चन्देश्वर, हरजीत देयोल, केरू मंडल, सुनील चुग, गब्बर कोली, अमित अरोड़ा, दानवीर कोली, सियाराम, हरीश अरोरा, लवकुश, अहमद, वीरेंद्र सिंह, ललित बिष्ट, नवीन खेतवाल, किशोर हालदार, खगोपति विश्वास, बलजीत सिंह, हरभजन सिंह, ज्ञानी सुरेंद्र सिंह, एडवोकेट अमनदीप कौर, अनीता अन्ना, पवित्र शील,सुजीत मजूमदार, विकास विश्वास, रमन विश्वास, असित वाला, रणजीत तिवारी, विकास मलिक, रामपद मंडल, जय तरफदार, जगदीश, असीम देवरी, हरिदास मंडल, तरुण गाइन , प्रदीप यादव,शुभम रस्तोगी , जय तरफदार, आशु विश्वास, जगदीश दास, समीर, विधान, हरि मोहन, जीत, शिवा, सुमित, शुभम, उमाशंकर, दीपांकर, विकास, तरुण ,जयदेव, सत्यम राय, मिक्की भगत, अजय गाबा, मोहित चौहान, सजल रावत, अभिमन्यु, अंशदीप सिंह, अमृत विर्क, रवि सिंह, अनूप देवनाथ, के. पी. गंगवार, साहब सिंह, चेतन मांगट ,सोनू कंग, सत्ता कोली, रामकुमार गुप्ता, मनीष ठुकराल, परवेज कुरैशी पार्षद, बाबू खान पार्षद, गौतम ग्रामीण, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बिट्टा, अंकित चंद्रा सहित सैकड़ों कांग्रेसी, एनडीए घटक दल शामिल थे।