*भूतबंगला रामलीला में विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया प्रभु श्री राम की भव्य रामलीला का शुभारम्भ, विधायक बोले—रामलीला हमारी आस्था, संस्कृति और मर्यादा का प्रतीक*
रुद्रपुर(खबर धमाका)। भूतबंगला रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की भव्य रामलीला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने प्रभु श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया तथा प्रथम दिन गणेश आराधना कर प्रभु श्री राम से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह प्रभु श्री राम की रामलीलाओं का भव्य मंचन किया जा रहा है। उन्हें भी विभिन्न रामलीला आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। जिस भव्यता, श्रद्धा और उत्साह के साथ रामलीलाओं का आयोजन हो रहा है, वह प्रत्येक व्यक्ति के मन में प्रभु श्री राम के प्रति प्रेम, आस्था और समर्पण को दर्शाता है।
विधायक ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपरा और आदर्श जीवन मूल्यों का प्रतीक है। प्रभु श्री राम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रभु श्री राम के आदर्शों और उनके जीवन प्रसंगों से परिचित होने का अवसर मिलता है।
उन्होंने रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा प्रभु श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
रामलीला के शुभारम्भ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता संतोष पाल, अनमोल विर्क एवं मोहित चड्ढा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु मां इंटरप्राइजेज के स्वामी रमेश ढींगरा ने की।
कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य
श्रीराम हनुमान देवी जागरण मंडल (रजि.) के अंतर्गत आयोजित रामलीला के अध्यक्ष विनोद वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, महामंत्री रवि गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष राम किशोर हैं।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, उप सचिव अजय श्रीवास्तव (टीटू), संगठन मंत्री जगदीश श्रीवास्तव, मंच संचालक राजेश गुप्ता (बंटी), उप कोषाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, उप संगठन मंत्री कमल सैनी एवं मंदिर पुजारी मनोज शुक्ला शामिल हैं।
वरिष्ठ सदस्यगण में गिरीश श्रीवास्तव, संतोष दिवाकर, डॉ. सतीश अरोरा, धर्मवीर प्रजापति, डॉ. ओ.पी. आर्य, हृदय नारायण चौहान एवं राजेश हल्दार शामिल हैं।
मंडल के सदस्यगण में विष्णुदत्त, बाबू शुक्ला, सुशील आचार्य, धर्मदास पाल, जितेन्द्र पाल, मुकेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र चन्द्रा, निखिल भटनागर, रवि भारती, राहुल मिश्रा, अजय गुप्ता, हरकेश, इकबाल सिंह, नवीन सिंह , हरपाल सिंह, अंकित चन्द्रा, परमेश कोहली, नन्द किशोर गुप्ता, तड़की गुप्ता, विनय कुमार शर्मा (सोनू शर्मा), अशोक गुप्ता, श्याम पाल, रविन्द्र पाल, डॉ. गौतम मंडल, बंटी गंगवार एवं छोटे लाल श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
मंडल के संरक्षकगण में कैलाश अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, नत्थू लाल गुप्ता, विजय गुप्ता एवं अर्जुन सिंह शामिल हैं।

