Latest:
उधमसिंह नगर

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजित।कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ हुए शामिल ।

रुद्रपुर(खबर धमाका)।– शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया है।इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कलश यात्रा हंस विहार फेस टू से भूरारानी हंस विहार फेस 1 मंदिर और भूरारानी बाजार से होती हुई मनोकामना मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ उपस्थित रहे। हंस विहार फेस टू भूरारानी में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होने वाली भागवत कथा में कथा वाचक परमश्रद्धेय आचार्य विवेकानंद जोशी अपने मुखारविंद से कथा का प्रवाह करेंगे। लगातार प्रतिदिन कथा के उपरांत 19 अक्टूबर को विराट दीपदान और महामी राजन आयोजित किया जाएगा और 20 अक्टूबर को पूर्णाहुति, महात्मय कथा,व्यास पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।। मुख्य अतिथि चुघ ने कहा की कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होत तात तुम्ह पाही। उन्होंने कहा की शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो चुके हैं और नवरात्र के अवसर पर प्रत्येक घर में मां की पूजा व आराधना की जाती है।जिससे कष्टों का नाश होता है।उन्होंने कहा की प्रथम नवरात्र मां शैलपुत्री की पूजा से आरंभ होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के यह दिन बेहद पवित्र होते हैं और सभी को विधि विधान से मां की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान हेमंत सेठ, भुवन बिष्ट, नवीन कोठियाल, सुरेंद्र  कपकोटी ,अवतार सिंह, संजय अधिकारी, रमेश चंद्र ओली, रमेश चंद्र रेखाडी ,राम सिंह ,कृष्ण बिष्ट ,भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र बिष्ट ,रतन सिंह ,राजेंद्र सिंह ,बहादुर रावत जानकी औली ,गीता भाकुनी, शालिनी बोरा ,लता कपकोटी ,पूजा कोठारी ,तनुजा बिष्ट ,पूजा कोठारी ,हेमा बिष्ट ,ममता परवाल, रेखा नेगी, वंदना उप्रेती, पिंकी बिष्ट समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।