देश के छः राज्यों में राज्यपालों की तैनाती,डॉ. ढ़ाल सिंह बिसेन उत्तराखंड का नए राज्यपाल नियुक्त
दिल्ली(खबर धमाका)। देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डॉ. ढ़ाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सिक्किम, केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा और कर्नाटक में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। घोषणा के मुताबिक, सिक्किम के मौजूदा राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब तमिलनाडु की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वहीं, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड में डॉ. ढ़ाल सिंह बिसेन की नियुक्ति को राज्य के संवैधानिक पद पर महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। राज्यपाल राज्य में संवैधानिक व्यवस्था के प्रमुख होते हैं और संविधान के प्रावधानों के तहत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। इन नियुक्तियों के साथ छह राज्यों में राजभवनों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। नए राज्यपालों के कार्यभार संभालने के बाद संबंधित राज्यों में उनका कार्यकाल प्रभावी होगा।

