Latest:
उधमसिंह नगर

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कमान संभालते ही एक्शन में पुलिस। मुठभेड़ में हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी एवं प्रियांशु कश्यप गिरफ्तार।रेशमबाड़ी हत्या प्रकरण के सभी 06 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। शहर के रेशम बाड़ी में चाकूबाजी और हत्या प्रकरण में पुलिस ने देर-रात फरार दो और आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया,दोनों आरोपियों के पैर में गोली है। रेशम बाड़ी प्रकरण में पुलिस ने सभी नमजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कार्यभार ग्रहण करते ही 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़ कर पुलिस ने साफ संकेत दिया है,कि अपराधियों को सख्ती से कुचलने की कार्यवाही होंगी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के मुताबिक 26 नम्बर को रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना के संबंध में पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।प्रकरण में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक सभी 06 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

*पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी*

शनिवार को देर-रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रकरण में नामजद अभियुक्त प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी एवं प्रियांशु कश्यप को बगवाड़ा बाईपास क्षेत्र में पकड़ने का प्रयास किया गया।

इस दौरान दोनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी।

पुलिस द्वारा दोनों घायल अभियुक्तों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया तथा गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर तथा दो ज़िन्दा कारतूस बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1. प्रिंस ठाकुर उर्फ पंछी पुत्र अशोक कुमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी दूधियानगर, वार्ड नंबर 13।

2. प्रियांशु कश्यप पुत्र सोमपाल कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी दूधियानगर, वार्ड नंबर 13।

पुलिस कार्रवाई

 रेशमबाड़ी हत्याकांड में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण के सभी 06 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement