बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर हुआ रुद्रपुर, हाथों में निशान लेकर निशान यात्रा मे उमड़े हजारों श्रद्धालु। विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में निकली भव्य एवं विशाल श्री खाटू श्याम निशान यात्रा, मुख्य बाजार से खाटू श्याम मंदिर तक गूंजे जयकारे, जगह-जगह समाजिक धार्मिक संगठनों ने किया पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। धर्मनगरी रुद्रपुर में रविवार को श्री खाटू श्याम बाबा की भक्ति, श्रद्धा और आस्था का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को श्याममय कर दिया। 30 नवंबर को गांधी पार्क में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्याम संकीर्तन से पूर्व दिवस विधायक एवं कार्यक्रम संयोजक शिव अरोरा के नेतृत्व में नगर में विशाल एवं भव्य श्री खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी हाथों में बाबा का पवित्र निशान लेकर शामिल हुए। चारों ओर लहराते रंग-बिरंगे निशान, गूंजते बाबा श्याम के जयकारे और भक्ति संगीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब रुद्रपुर में धार्मिक आयोजनों के प्रति लोगों की गहरी आस्था और उत्साह का प्रतीक बना।
निशान यात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क से हुआ। इस दौरान विधायक शिव अरोरा स्वयं हाथों में बाबा श्याम का निशान लेकर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और पूरी श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा, बुजुर्ग एवं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। महिलाओं और पुरुषों में बाबा श्याम का निशान लेकर चलने को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। हर तरफ एक ही गूंज सुनाई दे रही थी—हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा।
गांधी पार्क से प्रारंभ हुई निशान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। यहां व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बाजार क्षेत्र में जगह-जगह सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के चेहरों पर बाबा श्याम के प्रति अटूट विश्वास और भक्ति का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। कोई हाथों में विशाल निशान लेकर चल रहा था तो कोई बाबा के जयकारों के साथ भक्ति में लीन नजर आया। रंग-बिरंगे निशानों से सजी सड़कें और श्रद्धालुओं की विशाल सहभागिता ने पूरे नगर को एक धार्मिक उत्सव के रूप में परिवर्तित कर दिया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आज रुद्रपुर की सड़कों पर बाबा श्री खाटू श्याम की भक्ति का जो अद्भुत दृश्य देखने को मिला है, वह शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों का अपने हाथों में बाबा का पवित्र निशान लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि बाबा श्याम के प्रति रुद्रपुरवासियों की आस्था कितनी गहरी है।
उन्होंने कहा कि गांधी पार्क से प्रारंभ हुई इस निशान यात्रा में जिस प्रकार हर वर्ग, हर आयु और हर क्षेत्र के लोग शामिल हुए, उससे यह स्पष्ट होता है कि बाबा श्याम की भक्ति लोगों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। यात्रा में मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी, युवाओं का उत्साह और बुजुर्गों की श्रद्धा देखकर मन भावविभोर हो उठा। बाबा के भक्तों का यह प्रेम और समर्पण ही किसी भी धार्मिक आयोजन की सबसे बड़ी शक्ति है।
शिव अरोरा ने कहा कि बाबा श्री खाटू श्याम की असीम कृपा और रुद्रपुर की जनता की श्रद्धा से आज पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो बाबा श्याम स्वयं अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए नगर की सड़कों पर पधारे हों। हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं का यह जनसैलाब बताता है कि बाबा के प्रति लोगों का विश्वास दिन-प्रतिदिन और मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की ऐसी कृपा और आस्था का सैलाब रुद्रपुर पर निरंतर बना रहे, यही उनकी कामना है।
विधायक ने कहा कि निशान यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सनातन एकता,सामाजिक समरसता, और सामूहिक श्रद्धा का भी प्रतीक है। इस यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने जिस एकजुटता के साथ भागीदारी की, वह रुद्रपुर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की खूबसूरती को दर्शाता है। बाबा श्याम के दरबार में सभी भक्त समान हैं और यही भावना इस यात्रा में स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
उन्होंने यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत करने वाले व्यापारिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों एवं समस्त श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों ने जिस उत्साह और श्रद्धा के साथ निशान यात्रा का स्वागत किया, उससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। रुद्रपुर की जनता का यह सहयोग और सहभागिता हमेशा स्मरणीय रहेगी।
30 नवंबर को गांधी पार्क में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, कन्हैया मित्तल देंगे भजनों की प्रस्तुति
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि निशान यात्रा के माध्यम से बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन का निमंत्रण नगरवासियों तक पहुंच चुका है। अब 30 नवंबर को गांधी पार्क में बाबा श्री खाटू श्याम का शाम 7 बजे से भव्य एवं दिव्य दरबार सजाया जाएगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्याम प्रेमियों को बाबा की भक्ति में सराबोर करेंगे।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गांधी पार्क पहुंचने की संभावना है। कन्हैया मित्तल को सुनने और बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाने के लिए श्याम भक्तों में विशेष उत्साह है। जिस प्रकार निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की है, उससे संकीर्तन में भी बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।
शिव अरोरा ने समस्त नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से 30 नवंबर को गांधी पार्क पहुंचकर बाबा श्री खाटू श्याम के भव्य दरबार में हाजिरी लगाने और संकीर्तन में सहभागी बनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि रुद्रपुर की धरती पर ऐसा धार्मिक आयोजन हो, जिसमें हर श्याम प्रेमी को बाबा के चरणों में शीश नवाने और भक्ति के इस पावन अवसर का हिस्सा बनने का अवसर मिले।
पूरे नगर में दिखा धार्मिक उत्साह
निशान यात्रा के दौरान मुख्य बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। यात्रा के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर की गई पुष्पवर्षा और बाबा के जयकारों ने आयोजन को विशेष बना दिया। हाथों में निशान लिए हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने रुद्रपुर में एक बड़े धार्मिक उत्सव का माहौल बना दिया।
बाबा श्याम की भक्ति में लीन श्रद्धालु यात्रा के अंतिम पड़ाव खाटू श्याम मंदिर तक पूरे उत्साह के साथ पहुंचे। इस प्रकार गांधी पार्क से शुरू हुई यह भव्य निशान यात्रा बाबा श्याम के प्रति अटूट श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का संदेश देते हुए संपन्न हुई। अब नगरवासियों की निगाहें 30 नवंबर को गांधी पार्क में होने वाले भव्य श्री श्याम संकीर्तन पर टिकी हैं, जहां एक बार फिर हजारों श्याम प्रेमियों के एकत्रित होने की तैयारी है।
इस दौरान गदरपुर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, जगदीश विश्वास, विनीत जैन, संदीप राव, प्रीत ग्रोवर, डॉ सीमा अरोरा, रश्मि रस्तोगी, राजेश डाबर, राकेश शर्मा, शालनी बोरा, ममता त्रिपाठी, कमल पाल, राजेश बजाज, अनमोल विर्क, किरण विर्क, सतनाम सिंह, गोविन्द राय, महेंद्र आर्य, संतोष गुप्ता, विकास सागर,सुनील यादव, राजेश कामरा, मनोज छाबड़ा, केपी राठी, रमेश पाल, मनमोहन वाधवा, स्वाति शर्मा,अर्चना राय, राजकुमार चौधरी, इंद्रपाल चौधरी, वैभव ग्रोवर, मनोज मदान, मोहित चड्डा, मयंक कक्कड़, अखिल विश्वास, शिव कुमार राय, राज कोली महेश कोली, श्री ओम, तारा चंद्र अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, सहित हजारों श्रद्धांलू निशान यात्रा मे शामिल हुए।


