56 युवा आपदा मित्रों का प्रशिक्षण संपन्न, आपदा प्रबंधन के लिए तैयार हुई नई युवा शक्ति
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। वाहिनी मुख्यालय SDRF, जौलीग्रांट में युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। कार्यक्रम में 56 युवा आपदा मित्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर सहायक सेनानायक संजय उप्रेती द्वारा प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल का उपयोग आपदा की स्थिति में जरूरतमंदों की सहायता एवं समुदाय की सुरक्षा के लिए किया जाए। साथ ही प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के अनुभव एवं सुझाव भी साझा करने को कहा गया।
आपदा के समय सजगता, तत्परता और सामुदायिक सहभागिता ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है।


