Latest:
उत्तराखंड

31 वीं वाहिनी पीएसी नवागत सेनानायक मंजुनाथ टीसी ने किया वाहिनी का विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर।विभिन्न शाखाओं, शस्त्रागार, बैरकों एवं आवासीय परिसरों का किया निरीक्षण, पुलिस कर्मियों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। नवागत सेनानायक श्री मंजुनाथ टी० सी० महोदय द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत रविवार को  वाहिनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उनके द्वारा गार्द की सलामी ग्रहण की गई। तत्पश्चात प्रशासनिक भवन की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का क्रमवार निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के दौरान द्वारा शस्त्रागार, स्टोर कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, भोजनालय, पुलिस दूरसंचार केंद्र तथा जवानों के आवासीय परिसरों/बैरिक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शस्त्रों के रखरखाव, उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों के संधारण, स्वच्छता तथा पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए—

 वाहिनी शस्त्रागार में उपलब्ध शस्त्रों एवं उपकरणों की नियमित जांच, साप्ताहिक साफ-सफाई तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

 स्टोर कार्यालय में उपलब्ध सामग्री का उचित रखरखाव एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया जाए। आवश्यकतानुसार संसाधनों की उपलब्धता एवं उपयोगिता पर भी ध्यान दिया जाए।पुलिस भोजनालय में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं परिसर के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस बैरकों एवं आवासीय परिसरों में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाए।

निरीक्षण के उपरांत सेनानायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहिनी की समस्त व्यवस्थाओं का नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए। व्यवस्थाओं में जहां भी सुधार की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाए

Advertisement