उधमसिंह नगर

निवर्तमान अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र को दी विदाई

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। निवर्तमान अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र का जनपद चमोली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति होन के उपरांत स्थानान्त्रण होने पर कलक्टेªट सभागार में आज जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षाता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा व कलक्टेªट के अधिकारियों/कर्मचारियों ने निर्वतमान अपर जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई दी।

जिलाधिकारी ने कहा आज डॉ0 मिश्र के विदाई के अवसर पर प्रमोशन की कुशी भी हो रही है और स्थानान्त्रण का गम भी हो रहा है। जिलाधिकारी ने जनपद में योजनाएं तभी सफल होती है जब अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा टीम भावना से कार्य किया जाये। उन्होने कहा कि जिस प्रकार से इस जनपद में एडीएम के पद पर सफलातापूर्वक कार्य किया है उसी प्रकार से जनपद चमोली में भी सीडीओ के पद पर रहते हुये विकास के कार्यो व योजनाओं को आम जनता को लाभ दिलायेगें। निर्वतमान अपर जिलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र ने इस जनपद में 05 नवम्बर 2021 को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था और 13 अक्टूबर 2022 को मुख्य विकास अधिकारी चमोली के पद पर पदोन्नति होने के उपरांत स्थानान्त्रण हुआ है।   इस दौरान जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने निर्वतमान अपर जिलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेट कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, प्रबन्धक नादेही चीनी मिल विवेक प्रकाश, ओसी मनीष बिष्ट, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी, गोपाल दत्त पाण्डे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!