विवेक को नहीं मिला मौका,कमल और गुंजन को कमान। भाजपा ने प्रदेश जारी की जिलाध्यक्षों की सूची ऊधमसिंहनगर रुद्रपुर से कमल, काशीपुर में गुंजन बने जिलाध्यक्ष।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद ऊधमसिंहनगर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना को फिर मौका नहीं मिला है। उनकी जगह पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुद्रपुर से कमल जिंदल और काशीपुर सर्किल से गुजंन सुखीजा को जिलाध्यक्ष घोषित किया।
देर रात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश में जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी।