गढ़ी नेगी नपा.चुनाव से पहले बीयर की पेटियों से भरी कार बरामद।अध्यक्ष पद का चुनाव लड रहे प्रत्याशी के साले की बताई जा रही कार।मतदाताओं को दी मदहोश करने की मंशा, आबकारी विभाग ने कर दी फेल।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र के गढ़ी नेगी नगर पालिका में कल होने वाले मतदान से पहले आबकारी विभाग ने एक कार से 15 पेटी वीयर बरामद की है।कार अध्यक्ष पद का चुनाव लड रहे एक प्रत्याशी के साले की बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने आशंका जताई की यह वियर चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए लाई गई थी।
आबकारी विभाग के मुताबिक रविवार उधम सिंह नगर की काशीपुर क्षेत्र की दबिश टीम द्वारा दिनांक 06.06.2026 को गढ़ी नेगी पंचायत क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान· रजिस्ट्रेशन नंबर: UK 18 B 2441· मॉडल: स्विफ्ट डिज़ायर (हल्का ग्रे रंग) वाहन से कुल 15 पेटी बियर (ब्रांड: हेवर्ड्स 5000, जिस पर ‘उत्तर प्रदेश में विक्रय हेतु’ अंकित था) बरामद की गई।इस प्रकरण में आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 एवं 72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विधिवत जांच की जा रही है।
*वाहन तलाशी में प्राप्त दस्तावेज़ एवं महत्वपूर्ण तथ्य:*
वाहन के कागजात (RC) तथा एक पहचान पत्र मिला है। वाहन नवीन कुमार पुत्र धर्मवीर अरोड़ा, निवासी आवास विकास, काशीपुर के नाम पंजीकृत है।
· यह वाहन स्वामी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा की पत्नी का भाई बताया जा रहा है।
जांच का दायरा एवं आशंका
प्राप्त दस्तावेजों एवं प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है कि कहीं इस अवैध शराब तस्करी का संबंध निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े किसी व्यक्ति से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से तो नहीं है जिसे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
प्रशासन की प्रतिबद्धता
आबकारी विभाग एवं जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है कि चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाकर संपन्न कराया जाए। मतदाताओं को शराब अथवा किसी अन्य मादक पदार्थ का प्रलोभन देने वाले किसी भी प्रयास के विरुद्ध आगे भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*गढ़ी नेगी नगर पंचायत चुनाव के संदर्भ में विशेष कार्यवाही:*
गढ़ी नेगी नगर पंचायत चुनाव में भविष्य में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा गहन चेकिंग की जाएगी तथा निरंतर दबिश दी जाएगी। दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
