अपर सचिव आयुष ने किच्छा में प्रस्तावित आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेदा (AIIA) के लिए भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण।निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों को दिए रिर्पोट देने के निर्देश
रुद्रपुर(खबर धमाका)– अपर सचिव आयुष विभाग उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदण्डे किच्छा पहुंचकर सेटेलाईट एम्स के निकट प्रस्तावित आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेदा (AIIA) के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अभियंता लोनिवि को चिन्हित भूमि से राष्ट्रीय राजमार्ग, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन की दूरी सहित पूरी डिटेल बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत की उपलब्धता व भविष्य में विद्युत सब स्टेशन बनाने का क्या प्लान है रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को शहर की जनसंख्या, कूड़ा निस्तारण आदि की स्थिति व भविष्य में कूड़ा निस्तारण हेतु क्या प्लान है उसकी डिटेल शीघ्र भेजने के निर्देश दिये। निरीक्षण से पूर्व जिला सभागार में बैठक कर भूमि, पेयजल, ड्रेनेज प्लान, क्षेत्र में स्थित शिक्षण स्थानों आदि की सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को पूरी रिपोर्ट बनाकर शीघ्र भेजने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, अधिशासी अभियंता विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, लोनिवि गजेन्द्र सिंह, तहसीलदार किच्छा गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ0 दीपक सरकार आदि मौजूद थे।
————————————–
