उधमसिंह नगर

डंफर की टक्कर से बाइक सवार सिडकुल कर्मी की मौत।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। सितारगंज क्षेत्र में बेकाबू डंफर की चपेट में आए बाइक सवार सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। घटना सुबह सुबह की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सीमा से सटे यूपी के भूड महौलिया निवासी 22 वर्षीय विशाल सागर पुत्र सुरेश कुमार सागर सितारगंज सिडकुल में काम करता था। बताया जा कि बुधवार को प्रातः वह अपनी बाइक से डुयूटी जा रहा तभी नया गांव सिसैयां के पास बेकाबू डंफर नंबर up 25 ct 2426 ने उसकी बाइक को टक्कर मारी दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल विशाल को सितारगंज के के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे रुद्रपुर रेफर कर दिया। रुद्रपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विशाल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।