Latest:
उधमसिंह नगर

महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन रुद्रपुर मनाएगा सेवा सप्ताह

 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। श्री महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन, रुद्रपुर द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना से सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संगठन द्वारा 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत 7 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में फल वितरण, 8 अक्टूबर को श्री अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर, 9 अक्टूबर को श्री दुग्धिया बाबा कन्या छात्रावास में चाय वितरण तथा 10 अक्टूबर को जैन ग्लोबल स्कूल में विभिन्न शहरों की अग्रवाल समाज की टीमों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। वहीं 12 अक्टूबर को शारदा इंडस्ट्रीज, रुद्रपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन सेवा, समाज कल्याण, समानता और सहयोग का संदेश देता है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्य पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रमों को सफल बनाने में संगठन के अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल, महामंत्री श्री दीपक मित्तल , कोषाध्यक्ष श्री आयुष गर्ग, मीडिया संयोजक मनीष मित्तल एडवोकेट, विनय बंसल, अंशुल गोयल, वैभव मित्तल, नितिन अग्रवाल, अगम अग्रवाल अर्जुन अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, शिवांश अग्रवाल सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

अग्रवाल युवा संगठन, रुद्रपुर ने समाज के सभी सम्मानित बंधुओं एवं युवाओं से सेवा सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।