Latest:
उधमसिंह नगर

बेक्रिंग न्यूज,रुद्रपुर में बदमाशों की दबंगई।फायरिंग,पथराव से दहशत, चाउमीन मोमो की ठेली फूंकी। Video में देखें घटना के दृश्य

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। रुद्रपुर कोतवाली के प्रीत बिहार क्षेत्र से बड़ी खबर समाने आती है। मामूली से विवाद के बाद हथियार बंद बदमाशों ने एक घर पर जमकर पथराव के साथ ही फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने घर के बाहर खड़े चाउमीन मोमो के ठेले को भी फूंक दिया। करीब एक घंटे चले ताडंब के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।एसएसआई अर्जुन गिरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।

जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड 25 में ब्रह्मदेव कालौनी के गेट पर मुकेश का मकान है।वहीं पर उसकी चाय पकौड़ी, चाउमीन मोमो की दुकान भी है। बताया जाता की दोपहर के समय उसका एक युवक से मामूली विवाद हुआ था। शाम को करीब सात बजे इसी मामले में आधा दर्जन युवक हथियारों से लैस होकर मुकेश के घर पहुंचे,युवक ने पहुंचते ही फायरिंग व पथराव शुरू कर दिया। डर की बजह से गृह स्वामी व आसपास के लोग घरों में दुबक गए। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी चाउमीन मोमो की खेली भी फूंक डाली।

बेक्रिंग न्यूज,रुद्रपुर में बदमाशों की दबंगई।फायरिंग,पथराव से दहशत, चाउमीन मोमो की ठेली फूंकी। Video में देखें घटना के दृश्य

घटना की जानकारी लेती पुलिस 

बताया जाता की बदमाशों खुलेआम हथियार लहरा रहे थे।जिससे किसी ने भी उनका सामना करने की हिम्मत नहीं जुटाई। पथराव में मुकेश के घर के सीसे टूट गए हैं। करीब एक घंटे चले तांडव के बाद। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।इधर सूचना पर एस एस आई अर्जुन गिरी दलबल के साथ मौके पर पहुंच। उन्होंने मामले की जानकारी ली। लोगों के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले सीमा से सटे यूपी के खानपुर गांव के रहने वाले हैं।