Latest:
उधमसिंह नगर

लालपुर में भाजपा प्रत्याशी ने झोंकी ताकत चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले जनसंपर्क कर मांगा आर्शीवाद कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। नव गठित लालपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष बनने के भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। प्रचार के दौरान उन्हें जनता का अच्छा समर्थन मिलता नजर आया।
भाजपा प्रत्याशी ने मंगलवार को चुनाव प्रचार का समय पूरा होने से पहले वार्ड नंबर एक व दो में मुख्य बाजार, टिब्बा,बाबू राम कालौनी में घर घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात करके अपने लिए आर्शीवाद मांगते हुए कमल खिलाने का आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी बलविंदर कौर ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा जनता कांग्रेस को पूरी तरह समझ चुकी है,नाकार चुकी है, कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करके देश का नुक्सान करती आई है।शहर की पूरी जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोरा, ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा समेत तमाम लोग मौजूद थे।