Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में भाजपा की हैट्रिक,12921 मतों से जीते विकास। निगम में यह अब तक सबसे बड़ी जीत,भाजपा के 24 पाषर्द भी जीते। रुद्रपुर विधायक शिव हुए पास,बेहड को फिर जनता ने नकारा।

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। रुद्रपुर कि जनता ने सभी कायस और अनुमानों को हवा में उड़ाते हुए एक फिर कमल पर मुहर लगाई है। भाजपा ने हैट्रिक लगाई है,तो भाजपा के विकास शर्मा 12921 मतों से जीतकर रुद्रपुर के महापौर बने गए हैं। भाजपा की इस जीत में विधायक शिव आरोरा पास हुए तो पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड के वार्ड में ही कांग्रेस में बड़ी हार हाथ लगी है।यानी बेहड अपने वार्ड में कांग्रेस को नहीं जिता पाए हैं।इधर विकास की जीत के बाद भाजपा में जश्न का महौल है,देर-रात विजय जुलूस भी निकाला गया।

https://www.facebook.com/share/v/12DcaqjDHR1/

https://www.facebook.com/share/v/14i9djoSZj/

https://www.facebook.com/share/v/12MjSxha3DJ/

https://www.facebook.com/share/v/195TQ6XXvc/

https://www.facebook.com/share/v/1Ed9gqs163/

ऊपर दिए लिंक में देखिए भाजपा की रुद्रपुर में हैट्रिक से जुड़ी ख़बरें 
निकाय चुनाव की कल हुई मतगणना का परिणाम देर रात करीब एक बजे के पास आया। जिसमें महापौर पर विकास शर्मा को 56 हजार से ज्यादा मत मिले तो कांग्रेस के मोहल लाल खेड़ा 44 हजार वोट ही हालिस कर पाए। दोनों के बीच जीत और हार का अंतर 12921मतों का रह। इसके साथ भाजपा ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के 10 वार्डों में से 08 वार्ड जीतकर विकास की जीत सुनिश्चित कर दी। रुद्रपुर में पहली वार महापौर पद भाजपा की बड़ी जीत हुई तो 24 वार्डों में भाजपा के पार्षद भी जीतकर नगर निगम पहुंचे हैं।इधर पहाड़गंज में भाजपा का एक मुस्लिम प्रत्याशी भी जीतने में कामयाब हुआ है,वहां से भाजपा के विकास को भी खूब वोट है। रुद्रपुर में भाजपा की जीत में विधायक शिव आरोरा पास हुए हैं वर्तमान में किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड फेल साबित हुई है। विधायक शिव आरोरा के वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जहां एक हजार के करीब वोटों से जीता है,तो मोहन लाल खेड़ा के स्टार प्रचारक बनकर चुनावी सभाएं करने वाले किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के रुद्रपुर में गृह वार्ड से कांग्रेस दो हजार से ज्यादा मतों से चुनाव हार गई है, यानी की बेहड अपने गृह वार्ड भी कांग्रेस को जीत दिलाने में कामयाब नहीं पाए। जनता उन्हें रुद्रपुर में पहले भी नकार चुकी थी, जिसके बाद वह किच्छा से चुनाव लड़कर विधायक बने है। निकाय चुनाव में बेहड ने फिर रुद्रपुर में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की, लेकिन यह की जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया है। विधायक शिव आरोरा ने कहा कि जनता से सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनके विकास पर मुहर लगा दी। उन्होंने की कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं था, कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही थी,जिसका जबाब जनता जनार्दन ने दे दिया है। उन्होंने कहा कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने उन्हें चुनौती थी,जिसे उन्होंने स्वीकार किया था,उस चुनौती में जनता ने उन्हें पास कर दिया है।