कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन:भीड़ तो दिखी, लेकिन रुद्रपुर के लोगों की दिखी कमी।मंच पर ठुकराल,गाबा और ममता ही आई नज़र।शैलजा का स्वागत के लिए ममता को करनी पड़ी मिन्नत।कार्यक्रम में रुद्रपुर के 50 लोग भी नहीं आए नजर। मीना और हरीश रावत समर्थकों ने बनाए रखी दूरी
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखंड की प्रभारी बनने के करीब ढाई वर्ष बाद रुद्रपुर पहुंची कुमारी शैलजा का रुद्रपुर में जोरदार स्वागत हुआ, कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी दिग्गज मंच पर दिखे तो रुद्रपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में रुद्रपुर के महज तीन लोगों को ही जगह मिल पाई, जिसमें जिलाध्यक्ष हिमांशु, राजकुमार ठुकराल और महानगर अध्यक्ष ममता शामिल थी। इधर पूरे कार्यक्रम में रुद्रपुर के चंद लोग ही शामिल हुए, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
https://www.facebook.com/share/v/174fYSnerr/
लिंक पर क्लिक करके कार्यक्रम को लेकर इस पार्टी नेता की बात भी जरुर सुने
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बुधवार को भूरा रानी क्षेत्र के एक रिर्सोट में कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड, चुनाव समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत,उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक मौजूद रहे। इधर मंच की बात करें तो रुद्रपुर से सिर्फ जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, ममता रानी, राजकुमार ठुकराल को ही जगह मिल पाई, बताया जा रहा महिला के रुप में मंच पर शैलजा के बाद ममता रानी ही मौजूद थी। प्रदेश प्रभारी का सभी स्वागत कर रहे थे, लेकिन ममता को इसकी इजाजत नहीं मिल पाई, बाद में मायूस होकर ममता ने स्वागत के लिए खुद शैलजा से बात की तब जाकर उन्हें स्वागत का मौका मिल पाया।
रुद्रपुर में हुए कांग्रेस के इस सम्मेलन में स्थानीय लोगों का नाम पहुंचना अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
कार्यक्रम में कुमारी शैलजा का स्वागत करने वाले एक मुस्लिम नेता ने स्वीकार किया कि रुद्रपुर से महज 50 के करीब लोग ही इस लोग ही मौजूद थे,उसमे भी 70 प्रतिशत लोग मुस्लिम समाज के थे।
जबकि पिछले सप्ताह जब ठुकराल की कांग्रेस में ज्वाइनिंग हुईं थीं तब हवा चल रही थी रुद्रपुर में कांग्रेस मजबूत हो जायेगी, भाजपा से नाराज़ लोग कांग्रेस और ठुकराल के साथ खड़े हो जायेंगे, लेकिन जिला स्तरीय सम्मेलन में जिस प्रकार रुद्रपुर के कांग्रेसियों ने दूरी बनाई है,वह शुभ संकेत नहीं है, इसके पीछे पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मीना शर्मा की नाराजगी भी मुख्य मानी जा रही है। बताया यह भी जा कि भाजपा से बहार होने के बाद ठुकराल के साथ चल लोग भी उनके कांग्रेस में जाने के बाद पीछा छुड़ाने में लग गए हैं, खबर यह भी है कि कार्यक्रम से मीना और हरीश रावत के समर्थकों ने पूरी तरह ही दूरी बनाकर रखी है।
ऐसे में कांग्रेस में शामिल हुए ठुकराल पार्टी की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेंगे यह आने वाला समय बताएगा, फिलहाल आज आयोजित हुआ कार्यक्रम सम्मेलन के रुप में भले ही सफल रहा हो, लेकिन रुद्रपुर में कांग्रेस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।
