Latest:
उधमसिंह नगर

*ट्रांजिट कैंप में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल की बाईक जानवर से टकराईं,दर्दनाक मौत* *ट्रांजिट कैंप में थी तैनाती,पुलिस महकमें में शोक की लहर,परिवार में कोहराम*

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात बाईक सवार कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान जानवर से टकरा गया। जिससे कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कांस्टेबल की मौत की सूचना पर महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2009 बैच कांस्टेबल 41 वर्षीय भुवन आर्या पुत्र मनीराम निवासी मित्रपुरम,जोहार ज्योति दमुवाढूंगा हल्द्वानी नैनीताल की ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनाती थी और शुक्रवार की रात बाईक से गश्त रहे थे।इसी बीच सेंटर प्वाइंट होटल के पास बाईक जानवर से टकरा गई। बताया जाता है कि हादसा इतना भयंकर था कि कांस्टेबल के हार्ट में जानवर की सींग घुस गया ‌ हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली से पुलिस पहुंची। घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के पिता,छोटा भाई भाई कमल चंद्र आर्या समेत अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसआई जितेंद्र खत्री ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। तीन भाइयों में बड़े से छोटा था। एक लड़का 7 वर्ष का है। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। उधर पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई।