अध्यक्ष के रुप में महेंद्र भट्ट ने बनाया रिकॉर्ड, सांसद अजय भट्ट को छोड़ा पीछे।31 जुलाई 2022 को संभाली थी भाजपा की कमान,04 वर्ष 16 दिन किए पूरे।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट का कार्यकाल अब पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा हो गया है। 15 अगस्त को वह चार वर्ष 16 दिन का कार्यकाल पूरा कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट का रिकार्ड पीछे छोड़ देंगे। अजय भट्ट ने चार वर्ष 14 दिन तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।



महेंद्र भट्ट ने 31 जुलाई, 2022 को भाजपा के 10वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में पार्टी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों पर जीत दर्ज की।

