ट्रांजिट कैंप में सिलेंडर में धधकी आग,दो बच्चों समेत तीन झुलसें।दमकल विभाग ने मौके पर आग को किया काबू में। देखें घटना की video
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका) शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग धधक गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।घटना में दो बच्चे समेत तीन लोगों के झुलसने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप के मोहल्ला विवेक नगर में नंदराम का घर है,घर में तीन किराएदार भी रहते हैं, बताया जा रहा कि सोमवार को सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया।आग बुझाने के चक्कर में गृह स्वामी व दो बच्चों के झुलसने की खबर है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। झुलसें लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


