Latest:
उधमसिंह नगर

इग्नू के उपनिदेशक ने सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रुद्रपुर(खबर धमाका)। इग्नू के उपनिदेशक डॉ राजीव कुमार ने मंगलवार को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली और मौके पर उनकी कई समस्याओं का त्वरित समाधान किया। इस दौरान उन्होंने अध्ययन केंद्र के कार्मिकों की बैठक लेकर केंद्र की प्रगति की समीक्षा भी की। इग्नू के उपनिदेशक डॉ राजीव कुमार ने केंद्र में चल रही शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। इग्नू अध्ययन केंद्र 31033 के समन्वयक डॉ चंद्रपाल ने बताया बीए बीकॉम बीबीए एम० ए० ज्योग्राफी एम०ए० इतिहास, एम०ए० समाजशास्त्र तथा एम० ए० हिंदी, विभिन्न प्रमाण पत्र एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न कोर्सों के अतिरिक्त जनवरी से एम०कॉम०, एम० ए० राजनीति विज्ञान, एम०ए०अंग्रेजी और एम० ए० शिक्षा शास्त्र जैसे चार नए कोर्स अध्ययन केंद्र पर प्रारंभ हुए हैं। डॉ चंद्रपाल ने बताया कि इस अध्ययन केंद्र में लगभग 220 विद्यार्थी पंजीकृत हैं पहली पाली में पांच में से चार तथा द्वितीय पाली में 78 में से 64 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी.

शिक्षार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट WWW.IGNOU.AC.IN पर जाकर स्टूडेंट सर्विसेज में उपलब्ध एडमिशन सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन/ऑफलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।

जो शिक्षार्थी जुलाई 2026 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण के पात्र हैं ऐसे छात्र इग्नू के समर्थ स्टूडेंट पोर्टल https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login पर जाकर अंतिम तिथि दिनांक 30 जून 2026 तक पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।