माता की चौकी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु। शारदीय नवरात्र के पहले दिन दक्ष चौक पर सजा माता का दरबारमहंत विकास शर्मा के सानिध्य में नवरात्र महोत्सव का आगाज
रुद्रपुर(खबर धमाका)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन नीलकंठ धाम की ओर से गंगापुर रोड स्थित दक्ष चौक पर माता की चौकी और भव्य दरबार सजाया गया। श्री नीलकंठ धाम के महंत विकास शर्मा के सानिध्य में सुदर्शन नारंग के कल्याण डेरी परिसर में आयोजित पहली चौकी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर तक चले भजन कीर्तन में माता रानी, भोलेनाथ और बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद श्री गणेश वंदना और श्रीराम स्तुति के साथ हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। श्री बालाजी महाराज, श्री भैरवनाथ और श्री प्रेतराज की आरती के बाद भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालु भजनों पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए।
माता की चौकी में भजन गायकों ने ‘है दुख भंजन मारुति नंदन’ और ‘कालका मां मुझे तेरी जरूरत है’,‘मेरी मैया ने कैसी सौगात दे दी, जागरण के लिए सारी रात दे दी’ और ‘शेरावाली नूं पसंद किवें आई’ ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये’ और ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय कर दिया।
माता के दरबार में महंत विकास शर्मा के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा, माता रानी और बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने परिवार की सुख शांति, खुशहाली और मंगल की कामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। नवरात्र के प्रथम दिन आयोजित चौकी में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में भजन गायक विनीत अरोरा,सुमित वार्ष्णेय ,ेजगदीश बठला, विवेक दीप सिंह, अमित अरोड़ा, बॉबी, अजय चड्ढा, सचिन खुराना, राजन राठौड़, सुनील ठुकराल, पम्मी सुखीजा, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, दीपक पुंशी, हरजीत राठी, पवन खनिजों, पवन रंगीला, सुशील नारंग, समीर गौड़, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, अनुज शर्मा, रोहित मदान, देवेंद्र गिरी, मुकेश शर्मा, चंदन सक्सेना, अमन खुराना, राघव बठला, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, सीमा नारंग, संगीता बठला, सिमरन बठला, कंचन नारंग, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, रेशू सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, गुरमीत कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, राम बेटी, चिका शर्मा और शालू राठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

