Latest:
उधमसिंह नगर

चुघ के कौशल से कैंप के चार वार्डों पर भाजपा को मिली जीत।दो वार्डों पर पहले था कांग्रेस का कब्जा 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। निकाय चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण चुघ का कौशल भी खूब काम आया।उनकी अच्छी रणनीति से ट्रांजिट कैंप के चार वार्डों में भाजपा ने अपनी जीत हासिल की है।

https://www.facebook.com/share/v/1Dz9hiSeMv/

https://www.facebook.com/share/v/1ASSEzsxxS/

https://www.facebook.com/share/v/19GC1UmRHp/

https://www.facebook.com/share/v/1FnBcyaXAn/

ऊपर दिए लिंक में देखिए जीत के बाद जश्न की तस्वीरें

चुघ के मुताबिक निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रपुर नगर के वार्ड संख्या 06,07,08 व 09 का सेक्टर प्रभारी वरिष्ठ नेता भारत भूषण चुघ को बनाया था, उपरोक्त चार वार्डों में 07 व 09 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था, सेक्टर प्रभारी बनाए जाने के बाद भारत भूषण चुघ ने सभी वार्डों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी कुशल रणनीति से काम किया, जिसके चलते भाजपा ने दो वार्ड कांग्रेस से छीनने के साथ ही चारों वार्डों में अपना परचम लहरा दिया है। सभी वार्डों में भाजपा की बड़ी जीत हुई है।