पर्यावरण बचेगा,तभी बचेंगी जिंदगी,सभी लगाए कम से कम एक वृक्ष, मीना।भाजपा नेता मीना शर्मा ने मेडिकल कालेज में आरसीएम संस्था के साथ किया वृक्षारोपण
रुद्रपुर(खबर धमाका)। पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज, में आरसीएम संस्था के सौजन्य से एक वृक्ष माँ के नाम कार्यक्रम में दर्जनों छायादार, और सजावटी पौधों का रोपण किया गया, इससे पूर्व भाजपा नेत्री और रूद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहकर दर्जनों वृक्ष रोपित किये, यहाँ श्रीमती शर्मा ने कहा की वृक्ष हमें जीवन देतें है, और पर्यावरण को मजबूत रखते है, भाजपा नेत्री श्रीमती शर्मा ने कहा की हम सबको अपनी मां की याद में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, कार्यक्रम में आर सी एम संस्था की सदस्यों द्वारा श्रीमती शर्मा का फूल मालाएं पहनाकर और पीत वस्त्र डालकर भव्य स्वागत किया गया, और उन्हें संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया l
