Latest:
उत्तराखंड

पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा का ऐलान,100 से ज्यादा जगहों पर चौपाल लगाकर सरकार की नीतियों का करेगी प्रचार-प्रसार।मुख्यमंत्री और विधायक के कार्यों की सराहना 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। भाजपा नेत्री और पूर्व पालिका अध्यक्ष, श्रीमती मीना शर्मा ने महिलाओं का आवहान किया है की आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को एतिहासिक जीत दिलाने में पूरी निष्ठा, लगन, और समर्पित होकर कार्य करे l श्रीमती शर्मा ने कहा की वह बहुत जल्दी रुद्रपुर विधानसभा में १०० से भी अधिक स्थानों पर चौपाल लगाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार और प्रसार करेंगी, उन्होंने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेत्रत्व में उत्तराखंड का तेजी से विकास हुआ है, रुद्रपुर विधान सभा में भी ऊर्जावान विधायक शिव अरोड़ा के नेत्रत्व में एतिहासिक विकास कार्य हुए है, जिस कारण रुद्रपुर की प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनी है l इधर विगत दिवस श्रीमती शर्मा,नारायण कॉलोनी में महिलाओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि प्रतिभाग कर रही थी, उन्होंने महिलाओं में जोश भरते हुए कहा की भाजपा में महिलाओं का पूरा सम्मान है l महिलाएं भी पूरे उत्साह, और उमंग के साथ भाजपा को मजबूती देनें और उसकी नीतियों के प्रचार और प्रसार में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लगी है l इस अवसर पर महिलाओं ने श्रीमती शर्मा का स्वागत भी किया l