Latest:
उधमसिंह नगर

पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने दूधिया बाबा मंदिर में जलाभिषेक कर शुरू किया हर घर तुलसी अभियान 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। पूर्व पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेत्री, सावन के दूसरे सोमवार को किच्छा रोड स्थित प्राचीन श्री दुधिया बाबा मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने घर घर तुलसी अभियान के तहत दर्जनों महिलाओं और अन्य उपस्थित लोगों को पवित्र तुलसी के पौधे वितरित किये l इस से पूर्व श्रीमती शर्मा ने श्री दुधिया मंदिर में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध,दही, शहद, बेल पत्री,धतूरा, फल,पुष्प, आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की, और क्षेत्र की खुशहाली, तरक्की, और अमन चैन के लिए प्रार्थना की l इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने आश्रम के श्री श्री १००८ श्री शिवानंद महाराज को पीत वस्त्र डालकर, और फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया l बाद में घर घर तुलसी अभियान के तहत दर्जनों महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किये गए, यहाँ अपने संबोधन में श्रीमती शर्मा ने कहा की वह प्रतिवर्ष सावन माह में घर घर तुलसी अभियान के तहत ५००० तुलसी के पौधों का वितरण करती है, इस बर्ष भी यह कार्यक्रम अनवरत् जारी है l इस अवसर पर झम्मन् लाल शर्मा, निगम पार्षद श्रीमती महेंद्री शर्मा, भाजपा नेता अनिल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।