*सड़क दुर्घटना व मारपीट की घटना का हुआ सफल खुलासा, घटना का मुख्य आरोपी सन्नी चुग गिरफ्तार* *सीओं बाजपुर ने कि पुष्टि, बोलें घटना में होगी निष्पक्ष कार्रवाई *
रुद्रपुर(खबर धमाका)। रुद्रपुर में काशीपुर फ्लाईओवर पर हुए बहुचर्चित सड़क हादसे और मारपीट के मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीओं बाजपुर अखिलेश कुमार के मुताबिक 07 अगस्त की रात्रि को एलायंस कॉलोनी गेट , फ्लाईओवर के पास घटना की सूचना कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को प्राप्त हुई थी।
उक्त प्रकरण में दिनांक 08.08.2026 को वादी अंकित पुत्र श्री अशोक निवासी गांधी कलोनी वार्ड नंबर 27 रुद्रपुर द्वारा कोतवाली रुद्रपुर उपस्थित होकर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 07/08/2026 की रात्रि में प्रार्थी का भाई अभिषेक बुआ का लड़का जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड से अपने घर आ रहे थे , जैसे ही वो लोग एलायंस कॉलोनी के गेट के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनकी स्कूटी को पीछे से एक स्कॉर्पियो कार चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे मेरा भाई अभिषेक तथा जतिन गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये तथा स्कॉर्पियो चालक सन्नी चुघ ने गाड़ी से उतरकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की तथा फोन करके अपने अन्य साथियों को बुलाया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में दिनांक 08/08/2026 को मुकदमा अपराध संख्या 413/2026 तथ्यों के अनुरूप सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्कार कोतवाली रुद्रपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, *दिनांक 11.08.2026 को प्रकरण के मुख्य अभियुक्त सन्नी चुघ पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम निवासी भूरारानी वार्ड नंबर 32, उम्र 32 वर्ष को गंगापुर रोड से गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत विवेचना करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*पुलिस टीम*
➡️ अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर
➡️ प्रकाश दानु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर
➡️ खुशवंत सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर
➡️ दीपक कौशिक , प्रभारी चौकी रम्पुरा
➡️ शंकर भट्ट, कांस्टेबल कोतवाली रुद्रपुर
➡️ दीपक कुमार , कांस्टेबल कोतवाली रुद्रपुर
➡️ राजवीर शाही , कांस्टेबल कोतवाली रुद्रपुर
