Latest:
उधमसिंह नगर

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह ने वोविनाम खिलाड़ियों को किया सम्मानित, राज्य योजनाओं से जोड़ने का दिया आश्वासन।

रूद्रपुर(खबर धमाका)। देवभूमि उत्तराखंड में खेलों के चौमुखी विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन ने एक बार फिर खिलाड़ियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह के द्वारा बुधवार को रूद्रपुर स्थित कार्यालय पर लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वोविनाम टेक्निकल ट्रेनिंग सेमिनार में प्रतिभाग कर लौटे उत्तराखंड राज्य के वोविनाम खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर एवं पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन राज्य में सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के संरक्षण, मार्गदर्शन एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य कर रहा है। डॉ. डी.के. सिंह जी के कुशल नेतृत्व में एसोसिएशन निरंतर नए खेलों को प्रोत्साहन देने एवं उभरती प्रतिभाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

 

इस अवसर पर महासचिव डॉ. डी.के. सिंह जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा “मुझे गर्व है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी आज हर खेल विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलों की समीक्षा करें तो देवभूमि ने राष्ट्रीय खेल परिदृश्य में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वोविनाम जैसे ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा मान्यता प्राप्त उभरते हुए खेल में हमारे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। UOA, वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि वोविनाम खेल को माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना, खेल महाकुंभ एवं अन्य सभी राज्य योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि खिलाड़ियों का भविष्य संवारा जा सके। एसोसिएशन का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि खेल संस्कृति का निर्माण करना है।”

 

इस सम्मान पर वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने कहा कि, “डॉ. डी.के. सिंह जी का यह सम्मान हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाला है। उनके संरक्षण में हमें विश्वास है कि वोविनाम खेल उत्तराखंड में नई ऊंचाइयों को छुएगा। महासचिव श्री विनोद लखेरा एवं टेक्निकल डायरेक्टर श्री देवेंद्र रावत ने संयुक्त रूप से कहा कि “लखनऊ सेमिनार में खिलाड़ियों ने जो तकनीकी ज्ञान अर्जित किया है, उसे हम पूरे राज्य में प्रसारित करेंगे। डॉ. सिंह द्वारा दिया गया प्रोत्साहन और राज्य योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन हमारे तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और मजबूत करेगा। यह उत्तराखंड वोविनाम के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों में हिमा भट्ट, क्षितिज सिंह, गुलशन कुमार, रूनू शर्मा, खुशबू जोशी, गंगा मेहरा, अभय रस्तोगी, शिवम कुमार सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।